- Hindi News
- National
- Rajgarh News Mp News Youth Of Muslim Society Also Converted To Religion By Marrying Hindu Girl Society Boycotted
मुस्लिम समाज के युवक ने हिंदू लड़की से शादी कर धर्म भी अपनाया, समाज ने किया बहिष्कार
लड़की के पिता ने थाने पर दर्ज कराई गुमशुदगी
नगर में दो समुदायों के बीच एक घटना को लेकर रोष है। इसे लेकर हिंदू समाज एवं संगठनाें ने भी हिंदू समाज की लड़की को बहला-फुसलाकर शादी किए जाने पर विरोध जताया है। दूसरी अाेर मुस्लिम समाज ने भी इस कृत्य को लेकर विराेध किया है। इसे लेकर सदर ने भी एक पत्र जारी किया है। रात में हिंदू समाज के लोगों ने राजगढ़ थाने का घेराव भी किया।
एहले सुन्नत मुस्लिम पंच दोनों मसजिद राजगढ़ के सदर ने मुस्लिम समाज के लड़के द्वारा किए गए कृत्य की निंदा की है। एक सूचना पत्र जारी किया है जिसमें सदर हाजी शौकत खान एवं सदर राजू मैकेनिक ने पत्र में लिखा है कि हमें गुप्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मोहम्मद शोएब पिता मोहम्मद अबरार निवासी राजगढ़ मुस्लिम होकर हिंदू रीति-रिवाज से हिंदू धर्म अपना कर हिंदू लड़की से शादी कर ली है। एहले सुन्नत मुस्लिम पंच दोनों मसजिद के सदर ने एवं मुस्लिम मंच द्वारा मोहम्मद शोएब को मुस्लिम समाज से निष्कासित किया जाता है।
लड़की की गुमशुदगी दर्ज की है : थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि शनिवार काे राजगढ़ थाने पर लड़की के पिता एवं भाई आए थे। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई है। साथ ही बताया कि लड़की शुक्रवार को गई थी। उसने शनिवार दोपहर को मेरे मोबाइल पर व्हाट्सएेप किया, जिसमें शादी के फोटो और हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के कागजात मुझे डाले हैं। भदौरिया ने बताया लड़के-लड़की को राजगढ़ थाने पर बयान के लिए बुलाया है।