- Hindi News
- National
- Guna News Mp News 12 Women Duped On The Pretext Of Giving New Goods In Exchange For Old
पुराने के बदले नया सामान देने के बहाने 12 महिलाओं से ठगी
मधुसूदनगढ़ से महज 3 किमी दूर राधेपुरा की घटना
परिजनों से बात छिपाई
महिलाओं ने भी यह बात दबाकर रखी। उन्होंने घर के पुरुष सदस्यों को नहीं बताया, क्योंकि उन्हें डर था कि यह सुनने के बाद वे उन्हें डांटेंगे। पर गांव के पुरुषों को महिलाओं के जरिए ही यह बात पता चल गई।
गुना | मधसूदनगढ़ थाने से 3 किमी दूर राधेपुरा गांव की 12 महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। यह कारनामा दो महिलाओं ने किया। उन्होंने पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का झांसा दिया और धीरे-धीरे गांव की महिलाओं से उनके गहने और मोबाइल जैसे सामान भी ले लिए।
गांव में रहने वाली कृष्ण बाई, केसर बाई सहित कई अन्य महिलाओं के मुताबिक ठगी करने वाली महिलाएं करीब 10-12 दिन तक गांव में आती जाती रहीं। वे अक्सर ऐसे वक्त पर आती थीं, जब घर के पुरुष खेत पर गए होते थे। इन दिनों फसल का सीजन चल रहा है तो दिन के अधिकांश टाइम घरों में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। ठगी करने वाली महिलाओं ने पहले तो पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का जाल फेंका। इससे उनका विश्वास बढ़ता चला गया। दो-तीन दिन पहले उन्होंने महिलाओं से सामान लिया और वापस लौटने की बात कहकर गायब हो गईं।