- Hindi News
- National
- Guna News Mp News 32 Eye Examinations Received For 214 Patients By Setting Up Free Eye Camp
निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर 214 मरीजों की आंखें जांची 32 को मिली नेत्र ज्योति
रघुवंशी क्लीनिक संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास खैजरा
लायंस नेत्र चिकित्सालय गुना द्वारा जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति गुना के तत्वावधान में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण मोतियाबिंद आपरेशन जांच एवं भर्ती शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित 214 मरीजों की जांच की गई एवं जांच के दौरान 32 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिनमें आपरेशन के लिए भर्ती कर लायंस नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिन्द आपरेशन प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा किए गए। भर्ती मरीजों को भोजन, बिस्तर, दवाइयां आदि की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति गुना के तत्वावधान में रघुवंशी क्लीनिक संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास खैजरा रोड, गुलाबगंज, कैंट गुना एवं शिवपुरी जिले के ग्राम मायापुर में 15 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र परीक्षण मोतियाबिंद आपरेशन जांच एवं भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में मोतियाबिंद से पीडित मरीजों की जांच की जाएगी एवं जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी। उन्हें आपरेशन के लिये भर्ती किया जाएगा। जिनके आपरेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किए जाएंगे। शिविर में भर्ती मरीजों को भोजन, बिस्तर, दवाइयां आदि की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।