पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News A House Fire Burnt One And A Half Lakh Rupees Along With Goods

घर में आग लगने से सामान के साथ डेढ़ लाख रुपए भी जले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चांचौड़ा। बीनागंज के वार्ड क्र. 15 में सोमवार और मंगलवार की रात लगभग 9 बजे अचानक घर में आग लग गई। इससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पास पड़ोस के लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मकान मालिक दीपक को सूचना दी। जिस पर दीपक अपनी बाजार में फल-फ्रूट की दुकान से को छोड़ घर पर लगी आग को बुझाने के लिए आया तब तक घर में आग से सामान जल कर राख हो चुका था। दीपक ने बताया कि घर के सभी सदस्य बाहर खाना खाने गए थे और घर पर दीपक जल रहा था। जब तक हम को सूचना मिली तब तक घर में रखे नगदी एक लाख पचास हजार रुपये और घर की रजिस्ट्री व बच्चों के पेपर, मार्कशीट सभी जल गए।आग लगने की सूचना चौकी बीनागंज में दी जा चुकी है।
खबरें और भी हैं...