अवैध परिवहन में एक ट्रॉली लकड़ी जब्त
गुना | वन परिक्षेत्र खेरीखता की बीट धानवाड़ी में एक ट्रॉली लकड़ी ले जाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर रेंज ऑफिसर सुधीर शर्मा ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सत्रुका प्रजाति के पेड़ की यह लकड़ी जंगल से ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि सागौन, साल और चंदन के अलावा किसी भी अन्य प्रजाति के पेड़ की लकड़ी को सत्रुका कहा जाता है। इस तरह की लकड़ी का इस्तेमाल अन्य प्रयोजनों में होता है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई लकड़ी को संभवत: निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए ले जाया जा रहा था। इन्हें बल्लियों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।