- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Arranged Records Removed Broken Items And Got Iso Certificate
रिकॉर्ड व्यवस्थित किया, टूटा-फूटा सामान हटाया तो मिल गया आईएसओ प्रमाण पत्र
कलेक्टोरेट, एसडीएम और तहसील कार्यालय को भी आईएसओ को तगमा मिल गया। कई दिन से इन ऑफिस को भी इसी श्रेणी में लाने के प्रयास चल रहे थे। शुक्रवार को इन तीनों कार्यालय को आईएसओ सर्टिफिकेट दिया गया। अब इस दर्जे वाले विभागों की संख्या 15 हो चुकी है। अभी सीएसपी ऑफिस, अनुविभाग पुलिस राघौगढ़ और जामनेर थाने के लिए भी काम चल रहा है। इन तीनों ऑफिस का रिकॉर्ड व्यवस्थित किया जा रहा है। आईएसओ सलाहकार जितेंद्र खंडेलवार ने बताया कि जिले में सबसे पहले सिटी कोतवाली को आईएसओ का प्रमाण दिया गया। इस थाने में 3 माह तक काम हुआ, कई पुराना रिकॉर्ड के अलावा जब्तशुदा माल को भी निकाला गया। इसके बाद कई ढेर सारे काम हुए। तब जाकर थाने को यह दर्जा मिला। एजेके थाना भी इसी श्रेणी में आ चुका है।
कलेक्टोरेट की बिल्डिंग अच्छी थी लेकिन रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं था : कलेक्टोरेट के सभी ऑफिस भी इस श्रेणी में आ चुके हैं। यह बिल्डिंग 3 साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी। सब कुछ ठीक था, लेकिन मूल कमी थी, रिकॉर्ड किपिंग की। इसे आईएसओ सलाहकार ने व्यवस्थित कराई, कलेक्टर ने इस कमी को दूर करने के लिए हर विभाग को दिशा-निर्देश दिए। ऑफिस भी इसी श्रेणी में आया।
नगर पालिका में होगा काम : आईएसओ प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर पालिका में भी काम शुरु हो रहा है। यहां भी पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने के अलावा भवन को ठीक कराना है।
रंगाई पुताई की तो पुरानी बिल्डिंग चमचमाने लगी
तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय यह पुराने भवन हैं लेकिन इसमें खास तौर पर सफाई व्यवस्था को ठीक किया, रंगाई-पुताई के बाद यहां पुराने कुर्सी, टेबल और टूट-फूटे सभी सामान को हटा दिया गया। इससे ज्यादा काम रिकॉर्ड किपिंग को लेकर हुआ। क्योंकि 40 से 50 साल पुराना तक रिकॉर्ड था। कई रिकॉर्ड को नष्ट करना था, लेकिन ऐसे ही बस्ते बांध कर पटक दिया गया। इन दोनों आफिस की रिकॉर्ड की छंटनी कराई, तब जाकर यह व्यवस्थित हुआ।