- Hindi News
- National
- Guna News Mp News At The Farewell Ceremony Of The Sp The Man Said He Dies And Goes To The Crematorium Officer Vallabh Bhavan
एसपी के विदाई समारोह में कहा था आदमी मरकर श्मशान जाता है, अफसर वल्लभ भवन
पूर्व सांसद के खास माने जाते थे लेकिन उनके ही मंत्रियों की उपेक्षा की
पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार का भी तबादला कर दिया है, उन्हें उपसचिव बनाया गया है। पूर्व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के विदाई समारोह में करीब एक माह पहले उन्होंने कहा था कि आदमी मरकर श्मशान जाता है और अफसर वल्लभ भवन? अब उन्हें सरकार ने वल्लभ भवन में ही उपसचिव बनाया है। हालांकि वह पूर्व सांसद के करीबी माने जाते थे, लेकिन उनके ही चहेते मंत्रियों की उपेक्षा की गई।
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने तो कहा था कि कलेक्टर मेरी सुनते नहीं है लेकिन श्रम मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को लेकर खुली प्रतिक्रिया नहीं दी। स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पहुंचे थे तो उन्होंने मंच से कहा था कि कलेक्टर साहब अस्पताल से ही स्वच्छता अभियान शुरू करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंत्रियों में यह नाराजगी अंदरुनी रही। बाद में शिकायत-शिकवों की वजह से पूर्व सांसद भी इनसे नाराज रहे। बाद में इन्होंने दिग्विजय सिंह गुट को भी साधने का प्रयास किया। अब गुना कलेक्टर एस विश्वनाथन होंगे। वह अभी हरदा कलेक्टर हैं।
मिशन 10 के तहत हुआ बेहतर कार्य
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मिशन 10 के तहत स्वच्छता अभियान छेड़ा, हालांकि बेहतर कार्य हुआ। सफाई के लिए पूरा तंत्र मैदान में उतार दिया। रैकिंग के लिए आई दिल्ली से टीम ने सर्वे किया। हालांकि इसका परिणाम नहीं आया है। इस सर्वे के बाद से ही सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर में कई कालोनी में अब भी कचरे के ढेर लगे हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम भी छेड़ी।