तंबाकू नियंत्रण और कोरोना वायरस पर जागरूक किया
स्वास्थ्य विभाग बीनागंज में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच लिखित प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अच्छे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एंजेल पैराडाइज स्कूल चांचौड़ा में हुए कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. टिंकू वर्मा ने बताया कि हमें हमारे आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए और तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने से जानलेवा बीमारी कैंसर के शिकार हो सकते हैं तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे मे समझाते हुए बताया कि यह हमारे लिए जानलेवा है। साथ ही कोरोना वायरस के बारे में सावधानी बरतने को कहा। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीनागंज स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमित जायसवाल, प्रदीप सेन, विद्यालय के रूपेश महेश्वरी, अमृत माहेश्वरी विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।
स्कूल में हुए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।