- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Before Entering The Store The Thief Ran Into The Luggage
नपा के भंडार गृह में घुसकर चोर सामान समेट कर भागता, इससे पहले पकड़ाया
सुबह 8 बजे के लगभग स्टोर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा था
नगर पालिका के भंडार गृह में चोरी होते-होते बच गई। यहां एक युवक शनिवार तड़के खिड़की के रास्ते से अंदर घुसा और कई कीमती सामान बंटोरकर भागने की फिराक में ही था पर वह कर्मचारियों के हत्थे चढ़ गया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पालिका के भंडार गृह में बिजली के उपकरण सहित कई कीमती सामग्री रखी हुई थी। इसके मुख्य गेट में ताला लगा हुआ था। एक युवक तड़के ही नगर पालिका पहुंचा। वह पीछे के हिस्से से भंडार गृह तक जा पहुंचा। खिड़की तोड़कर अंदर गया और सामान एकत्रित करने लगा। युवक ने इस सामान को बांध लिया, इसके बाद वह भागने के लिए वापस खिड़की से ही बाहर आया। इसी दौरान नगर पालिका के कर्मचारी आ गए, उन्होंने देखा कि एक संदिग्ध युवक खड़ा है। वह इन लोगों को देख छिप गया। शक होने पर कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और फिर पकड़ा। युवक ने खुद का नाम किशन सेलर बताया है। पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है।
चौकीदार भी रहता है : नपा में रात में चौकीदार भी रहता है। वहीं सुबह तड़के ही सफाई व्यवस्था से जुटा अमला भी आ जाता है। यही वजह रही कि तड़के अमला आने से युवक इनके हत्थे चढ़ गया।