- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Bhajan Mandali Performed The Songs By Decorating The Tableau Of Mahaprabhu
महाप्रभु की झांकी सजाकर भजन मंडली ने दी फाग गीतों की प्रस्तुति
_photocaption_झागर | विकासखंड बमौरी के ग्राम पंचायत उकावद कला में शुक्रवार को ग्यारस के मौके पर ग्राम के वैष्णवों ने सरपंच मनोज धाकड़ के निवास पर रात्रि में नंद एवं फाग उत्सव मनाया। वैष्णव मंडली के साथ भगवान ठाकुर की पूजा अबीर गुलाल व पुष्पों के साथ होली खेली गई। भजनों के साथ लोगों नृत्य किया। कार्यक्रम में ग्राम के सभी वैष्णवों ने सहयोग किया। क्षेत्र में होली पर नंदोत्सव व फागोत्सव मनाने की प्राचीन परंपरा है। कार्यक्रम के दौरान फाग एवं धार्मिक भजन मंडली द्वारा गाए गए फाग गीतों का वैष्णवों ने आनंद लिया। इसी मौके पर गुना सहित अन्य स्थानों से आए वैष्णवों ने महाप्रभु की झाँकी सजाई और आनन्द लिया। जिसमें सभी वैष्णवों ने महाप्रभु के दर्शन किए। इसके बाद एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने मधुरम बाबा साहब कांकरोली महाराज के प्रवचन सुनें। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बनेह ,धाननखेडी़ ,कोंतर, साबरामोदी, डोंगरखेड़ी, कालोनी के ग्रामीण शामिल हुए।
*photocaption*