होली मिलन मनाया, सामूहिक रूप से ध्यान भी किया
गुना, अशोकनगर, रुठियाई, कुंभराज व राघौगढ़ के सहजयोगी भाई बहन हुए शामिल
राघौगढ़ | राघौगढ़ व गुना सहजयोग परिवार द्वारा संयुक्त रूप से होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला राघौगढ़ में किया गया। राघौगढ़ सहजयोग परिवार के सदस्य सतीश शर्मा ने बताया कि गुना अशोकनगर, रुठियाई, कुंभराज व राघौगढ़ के सहजयोगी भाई बहनों ने सयुक्त रूप से का सामूहिक ध्यान किया।
इसके बाद सहजयोग वार्ता, दोपहर का भोजन व होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सहजयोगी बीसी पांडेय द्वारा किया गया, उन्होंने श्री माताजी के प्रवचनों के वीडियो दिखाकर विस्तार से समझाया कि वातावरण में स्थित नकारात्मकता शक्तियों से सहयोग बंधन व कवच के माध्यम से कैसे बचा जा सकता है। कार्यक्रम में हरिओम रघुवंशी जी ने बताया कि सहजयोग ध्यान से उनकी दैनिक जीवन चर्या में बहुत सकारात्मक परिवर्तन आए है व ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर जोकि पहले ज्यादा होती थी अब नार्मल हो गयी है। कार्यक्रम में दिनेश चौधरी जी ने सहजयोग में गहराई प्राप्त करने के लिए सहजयोग की कार्यशाला के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का समापन सहज होली मिलन के साथ हुआ जिसमें बहनों ने बहनों के साथ व भाइयों ने भाइयों को गुलाल लगाकर होली खेली।
9 दिन नवरात्रि: सहजयोग प्रचार प्रसार की प्रभारी प्रियंका सोलंकी जी बताया कि आगमी नवरात्रि में 9 दिन प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक नवरात्रि का ध्यान व हवन भी अग्रवाल धर्म शाला सेंटर में ही होगा। कार्यक्रम के समापन संबोधन में सतीश शर्मा जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सहजयोग की चैतन्य रथ यात्रा के बाद से आम लोगों ने सहजयोग ध्यान को और भी अच्छे से समझा है।