पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Chanchauda Si Enters And Beaten The Inspector Of Suthalia Police Station On Suspicion Of Warranty

चांचौड़ा एसआई ने सुठालिया थाने के दरोगा को वारंटी के संदेह में घर में घुसकर पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प|ी के साथ भी मारपीट के आरोप, घटना के बाद भील समाज ने थाना घेरा

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाने में पदस्थ एक दरोगा को चांचौड़ा थाने के एसआई द्वारा घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया है। चांचौड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि उक्त घटना गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ। रात की गश्त के दौरान दराेगा बैंक के पास घूम रहे थे। एसआई ने उन्हें वारंटी समझा और यह घटना हो गई। वहीं दरोगा का आरोप है कि एसआई ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। वे तो सो रहे थे। उन्हें जगाया गया और एसआई के साथ तीन आरक्षकों ने मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई प|ी के साथ भी अभद्रता व मारपीट हुई। इससे उनके कपड़े फट गए।

सुठालिया थाने के दरोगा मुंशीलाल भिलाला के साथ हुई इस मारपीट की घटना के बाद भील समाज ने चांचौड़ा थाने का घेराव किया। एसडीओपी बीपी समाधिया ने समाज संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि आरोपी एसआई रास बिहार शर्मा व तीन आरक्षकों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। इस मामले में मारपीट का शिकार हुए दरोगा ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। हालांकि शाम तक किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई।

मैं घर में सो रहा था, रात एक बजे घर में घुसकर पीटा

कथित तौर पर मारपीट का शिकार हुए दरोगा ने बताया कि वे एसबीआई के पीछे अपने मकान में मैं सो रहा था, तभी रात करीब एक बजे चांचौड़ा थाने के एसअाई रासबिहारी शर्मा 3 अन्य आरक्षकों के साथ मेरे घर पहुंचे दरवाजा खटखटाया तो मेरी प|ी सावित्रीबाई ने गेट खोले। एसआई सीधे अंदर आए और मुझे जमीन पर पटककर मेरे साथ लात, घूंसों से जमकर मारपीट की। मैं चिल्लाता रहा कि, मैं खुद पुलिस वाला हूं, सुठालिया थाने में दरोगा हूं, मुझे क्यों मार रहे हो। लेकिन उन्होंने मेरी एक भी नहीं सुनी।

गश्त में पकड़े तीन संदिग्धों ने बताया था दरोगा का घर

उधर एसआई रासबिहार शर्मा का कहना है कि दो दिन पहले यहां पर एक महिला के साथ लूट की घटना हुई थी। इसलिए यहां विशेष निगरानी रखी जा रही थी। 8-9 मार्च की दरमियानी रात को गश्त पर गए तीन आरक्षकों को वार्ड 8 में तीन संदिग्ध युवक मिले। भील समाज के इन युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दरोगा के यहां आए थे। उनके बताए पते पर पहुंचकर हमने दरोगा से सिर्फ बातचीत की थी। मारपीट की बात झूठी है।

दराेगा से मारपीट के विरोध में थाने का घेराव करते भील समुदाय के लोग।

जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हाेगी

बीपी समाधिया, एसडीओपी चांचौड़ा

तरण नायक, एसपी गुना
खबरें और भी हैं...