पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vijaypur News Mp News Children39s Literature Distributed To Students Under Kuldeepika Singh Book Bank Scheme

कुलदीपिका सिंह बुक बैंक योजना के तहत छात्रों को वितरित किया बाल साहित्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्रों के शैक्षिक विकास के लिए समाजसेवी कर रहे 5 वर्षों से शासकीय स्कूलों में पुस्तकें दान

शिक्षा द्वारा अज्ञानता को दूर करने और मूल जीवन में सुधार के उद्देश्य को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता व समाजसेवी सुचेताहंबीरसिंह द्वारा पिछले 5 वर्ष से कुलदीपिका सिंह मेमोरियल निशुल्क बुक बैंक योजना के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय भिडू, पहाड़ी राघौगढ़ के कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों के कौशल व शैक्षिक विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने गत दिवस गृहकार्य के लिए सभी छात्रों को 100 रजिस्टर व 95 पेन वितरण किए और 25 बाल साहित्य की किताबें स्कूल के बुक बैंक को भेंट की। इन पुस्तकों छात्र अपने शैक्षिक स्तर को आगे बढ़ा रहे हैं।

दी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की समझाइश : इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने छात्रों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन हाथ धोकर खाना खाने व धुले कपड़े पहनने की आदत डालने को कहा। बाल साहित्य में छिपा ज्ञान छात्रों को बौद्धिक विकास की ओर ले जाने में सहायक है, किताब का सुरक्षित रखना एक धर्म का कार्य है किताबों के संरक्षण द्वारा पेड़ों का संरक्षण होने के साथ ही प्रदूषण को रोकने में सहायक हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमारे इस सहयोग की सफलता सभी छात्रों पर निर्भर रहेगी जो इससे लाभ लेकर अपने शैक्षिक कार्य में सफलता हासिल करेंगे और आगे बढेंगे। छात्रों को पानी, बिजली, पेड़ आदि के संरक्षण करने व उसके लाभ के बारे में भी बताया। इस दौरान छात्रों को प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन के कारण और निवारण के बारे में भी बताया।

कुलदीपिका सिंह मैमोरियल निशुल्क बुक बैंक योजना जिले के गरीब छात्रों की निस्वार्थ सेवा के लिए निरंतर ग्रामीण व शहरी स्तर पर निशुल्क बुक बैंक खोल रहे हैं। इस दौरान शिक्षकगण राधेसिंह परिहार, विनय सोनी, नीलम मेर व अन्य चैनसिंह धाकड़, दिनेश गुर्जर उपस्थित रहे और एनएफएल विजयपुर के राज सिंह कुशवाह व मनीष गुप्ता ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...