- Hindi News
- National
- NFL News Mp News Competition For Wearing Safety Equipment Organized Between Officers And Employees
अधिकारी-कर्मचारियों के बीच कराई सुरक्षा उपकरण पहनने की प्रतियोगिताएं
एनएफएल विजयपुर में सुरक्षा सप्ताह के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण
विजयपुर | विजयपुर इकाई में 4 मार्च से 11 मार्च तक 49 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। सुरक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ जगदीप शाह सिंह, इकाई प्रमुख ने संयंत्र में सुरक्षा ध्वजा को फहराकर एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों एवं विजयपुर उर्वरक नगरी में निवासरत लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए संयंत्र एवं टाउनशिप के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा संबंधी पोस्टरों एवं बैनरों को प्रदर्शित किया गया। संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के लिए ब्रीदिंग आपरेटस सैट, क्लोरिन किट सैट एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पहनने के प्रदर्शन पर प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 7 मार्च को टाउनशिप में निवासरत गृहणियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विनोद केंद्र के सभागृह में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व रोड सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया। वहीं 9 मार्च को ठेकेदारों के अधीन कार्य करने वाले सुपरवाइजरों एवं मजदूरों को सुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। 11 मार्च को सुरक्षा सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संयंत्र में स्थित फायर स्टेशन पर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती व जगदीप शाह सिंह, महाप्रबंधक प्रभारी एवं श्रीमती व बी गखड़ महाप्रबंधक (ओएंडएम) ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।