पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Conscious Of Protection From Corona Taught Cleanliness

कोरोना से सुरक्षा के लिए किया जागरूक, स्वच्छता की सीख दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना से कैसे सुरक्षित रहे इसे लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। वहीं मोहल्ले, कालोनी में साफ-सफाई को लेकर भी संदेश दिया गया। कौमी खिदमतगार सोसायटी की जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की मार्च की बैठक सोसायटी के डायरेक्टर डॉ. एक्यू खान, डॉ. इरफान खान डे के निवास बलबंतनगर, गुना में आयोजित की गई। इस बैठक में विगत कार्य की समीक्षा की गई एवं अहम सामाजिक स्तर और मौजूदा बीमारी अर्थात कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए उसके लिये जनजागरण अभियान सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा चलाए जाने को लेकर फैसला हुआ। जैसा कि विदित है कि सोसायटी पिछले तीन-चार माहों से अपनी मीटिंग के साथ साथ विभिन्न मोहल्लों में जाकर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान भी चलाकर स्वच्छता श्रमदान भी कर रही है और लोगों को जागरूक भी कर रही है। सोसायटी मुख्यालय के ऑफिस सचिव रियाज अहमद खान ने बताया कि मोहल्ला बलबंतनगर, गुना में सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन एसके श्रीवास्तव को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनके मुख्य आतिथ्य में सफाई अभियान चलाया और मिलकर सफाई श्रमदान किया। सिविल सर्जन ने कोरोना के रोकथाम के उपाय भी बताए।

इसी सिलसिले में उन्होंने सोसायटी पदाधिकारियों के साथ झाडू लेकर सफाई की और अपने उद्बोधन में बताया कि सफाई ही हर बीमारी की खास वजह होती है। अगर आप स्वच्छता बनाए रखते हैं तो कई बीमारियां आपके पास नहीं आ सकती।

खबरें और भी हैं...