त्रिवेणी देवी गुर्जर का निधन
मधुसूदनगढ़| कस्बे के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिगपाल सिंह गुर्जर की धर्मप|ी त्रिवेणी देवी गुर्जर का 48 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमती गुर्जर मंडी डायरेक्टर एवं जनपद सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधि रह चुकी है। शोक स्वरूप मधुसूदनगढ़ सदर बाजार बंद रहा। उनकी अंत्येष्टि उनके निजी फार्म हाउस पर की गई। जहां बड़ी संख्या में व्यापारी, राजनीतिक, समाजसेवी, सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे। श्रीमती गुर्जर को मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र अरुण गुर्जर ने दी।