- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Decision Taken In The Meeting Will Celebrate Rangpanchami By Applying Sandalwood Saffron Tilak
बैठक में लिया निर्णय, चंदन केसर का तिलक लगाकर मनाएंगे रंगपंचमी
जैन सोशल ग्रुप आज मनाएगा रंगपंचमी
गुना|जैन सोशल ग्रुप मेन के सदस्यों द्वारा गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के इस दौर में रंगपंचमी 14 मार्च को चंदन केसर का तिलक लगाकर होली मनाने निर्णय लिया।
इस संदर्भ में जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष जैनेंद्र झांझरी, सचिव धर्मेश जैन ने बैठक के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर ग्रुप के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों की सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि होली के अवसर पर सभी सदस्य रंग गुलाल के स्थान पर चंदन केसर का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं का कार्यक्रम अत्यंत ही सादगी के साथ पूर्ण करेगें। इस मौके पर जैन सोशल ग्रुप मेन के सभी महिला-पुरुष सदस्यों ने होली मिलन एवं रंगपंचमी की अग्रिम शुभकामनाएं एक-दूसरे को प्रदान की।