पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Demand For Representation Of Backward Classes With Payment Of Da To Employees

कर्मचारियों काे डीए के भुगतान के साथ पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन अपाक्स द्वारा मानस भवन में संभागीय सम्मेलन गत दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। संभागीय सम्मेलन की अध्यक्षता विभा पटेल पूर्व महापौर भोपाल ने अध्यक्षता की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में बहादुर सिंह लोधी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग जागरण प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी भुवनेश कुमार पटेल प्रांताध्यक्ष उपस्थित रहे। विशेष अतिथि बीएस यादव प्रदेश संयोजक पेंशन प्रकोष्ठ अपाक्स, प्रकाश मालवीय प्रदेश महासचिव, कैलाश सूर्यवंशी, प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह, संभागीय संरक्षक अपाक्स ग्वालियर मौजूद थे। संभागीय सम्मेलन में स्थानीय अतिथियों ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ज्योतिबा फूले अंबेडकर साहब को माल्यार्पण कर किया गया। मंचासीन अतिथियों को शाल-श्रीफल भेंटकर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम को वीरेंद्र सिंह यादव ग्वालियर, राजकुमार सिंह, प्रकाश, भुवनेश पटेल प्रांताध्यक्ष द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण बैकलाग पदों की भर्तियां, कर्मचारियों के लंबित डीए के भुगतान एवं पिछड़ा वर्ग की संख्या के मान से सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व दिलाए जाने की मांग की बात अपने उद्बोधन में की।

कार्यक्रम में विभा पटेल पूर्व महापौर भोपाल एवं संतोष अरोरा संचालक मार्डन चिल्ड्रन हायर सेकंडरी स्कूल गुना ने उपस्थित महिलाओं को सबल करने संबंधी मार्गदर्शन देकर उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया। संभागीय सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संभाग के तहत आने वाले जिलों से आए अतिथियों के अलावा स्थानीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बसंत खरे, किशनलाल रजक, जिला अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा ने भी अपने विचार रखे।

संयोजक नन्नू लाल प्रजापति ने भी पिछड़ों के उत्थान, उन्नति के संबंधी में प्रकाश डाला, कार्यक्रम में अपाक्स संगठन को गुना में स्थापित करने वाले प्रथम अधिकारी कमल सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेश जैन, जिला महासचिव का योगदान रहा। आभार जय सिंह सिकरवार ने माना। संचालन र|ेश द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल सेन ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का परिचय दिया।

प्रांत पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

खबरें और भी हैं...