- Hindi News
- National
- Guna News Mp News District Judge Wishes Holi Calls For Making Lok Adalat A Success
जिला जज ने होली की शुभकामनाएं दीं, लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया
जिला न्यायाधीश श्री कोष्टा ने की अधिवक्ताओं के साथ की बैठक
वर्ष में चार बार आयोजित होने वाली लोक अदालत का आयोजन दूसरी बार 11 अप्रैल को होगा। जिला स्तर पर एवं तहसील न्यायालय-चांचौड़ा, राघौगढ़, आरोन में अदालत लगेगी। नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना राजेश कुमार कोष्टा के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के तहत चेक बाउंस प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामले वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर/बिल संबंधी प्रकरण, सेवा मामले जो सेवा निवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित मामले रखे जाएंगे। वहीं राजस्व के प्रकरण जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों में लंबित, दीवानी मामले तथा बैंक रिकवरी, 138 एनआईएक्ट, जलकर एवं विद्युत संबंधी पूर्व वाद (प्रीलिटिगेशन) आदि राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण के लिए रखा जाएगा। अदालत के आयोजन के लिए जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ के सभागार में जाकर अधिवक्ताओं से भेंट की।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश प्रदीप मित्तल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-गुना एके मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, जिला रजिस्ट्रार तनवीर खान, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा, शासकीय अधिवक्ता मनोज पलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा प्रसाद शर्मा, भूपनारायण सिंह सहित जिला अधिवक्ता संघ गुना के अधिवक्तागण मौजूद थे।
बैठक से पूर्व अधिवक्ता संघ द्वारा होली के पावन पर्व पर जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगण के अधिवक्ता संघ में आगमन पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अधिवक्ता सुनील रघुवंशी ने माना।
होली की दी शुभकामनाएं
नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायाधीश श्री कोष्टा ने अधिवक्ता संघ गुना के सभागार में जाकर अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। होलिका उत्सव मनाते हुए गीत, कविता, हास्य व्यंग्य आदि की प्रस्तुति भी बार-बेंच द्वारा की गई। श्री कोष्टा ने 11 अप्रैल को होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए सहयोग दिए जाने के लिए अधिवक्तागणों से अपील की। बैठक में अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ प्रशांत सिसौदिया ने 11 अप्रैल को होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए पूर्व की भांति सकारात्मक सहयोग प्रदान करने तथा लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निराकरण राजीनामा से कराए जाने का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता संघ सभागार में हुए कार्यक्रम में माैजूद अभिभाषक एवं न्यायाधीश।