- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Eight Years Ago The Police Could Not Find The Father And Son Who Cheated The Woman For 12 Lakhs
अाठ साल पहले महिला से 12 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र काे नहीं तलाश पाई पुलिस
2012 में नोट चेक करने की मशीन बेचने के नाम पर पूरी जमा पूंजी ली थी
धोखाधड़ी का शिकार हुई एक महिला 7 साल से न्याय के लिए भटक रही है। वह थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगा-लगा कर थक चुकी है लेकिन उसके 12 लाख रुपए से ज्यादा की राशि लेकर भागे पिता-पुत्र को पुलिस तलाश नहीं पा रही है।
दुर्गा काॅलोनी निवासी महिला सुनीता कपूर का कहना है कि सिसौदिया कालोनी 2012 में गगन शर्मा और उर्वश शर्मा ने लिशन इंटरनेशनल कंपनी खोली थी। दोनों पिता-पुत्र का दावा था कि वह नकली नोट की पहचान करने वाली मशीन तैयार कर बेचते हैं। इसी का प्रलोभन देकर आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी की। महिला सुनीता से भी 12 लाख 28 हजार 780 रुपए की ठगी की। उससे कहा कि मशीन बेचकर जो भी मुनाफा होगा, वह तुम्हें मिलेगा। उन्होंने दुर्गा कालोनी में अपनी कंपनी का ऑफिस खोला था। पैसे देने के बाद दोनों आरोपी पूरे एक-डेढ साल तक हमें टकराते रहे। बाद में वे ऑफिस बंद करके गायब हो गए।।
प्लॉट, गहने सब भेजकर ठगों को दिए थे पैसे
महिला झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जमा पूंजी ले ली। महिला का कहना है कि उसने प्लॉट बेचा, गहने बेचे, तब जाकर यह राशि एकत्रित कर आरोपियों को दी थी लेकिन उन्होंने 3 माह तक ही मुनाफे के नाम पर कुछ पैसा दिया। आरोपियों ने मोना, राधा आदि से भी 7 से 8 लाख रुपए की ठगी ऐसे ही प्रलोभन देकर की।
पुलिस ने मामले में शुरू से ही की लापरवाही
इस पूरे मामले में पुलिस की शुरू से ही लापरवाही सामने आई। 2012 में महिला ठगी को शिकार हुई तो पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। तभी से महिला आरोपियों को सबक सिखाने के लिए भटकती रही। 2016 में मामला दर्ज हुआ लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुआ।
इस मामले में टीआई कोेतवाली अविनीश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में गुना की पुलिस मथुरा उप्र गई थी। इस दौरान कई जगहों पर आरोपियों की तलाश की गई पर कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। अब फिर से टीम आरोपियों की तलाश में जाएगी।