- Hindi News
- National
- Binaganj News Mp News Essay Competition Organized On Tobacco Control In School
स्कूल में तंबाकू नियंत्रण पर कराई निबंध प्रतियोगिता
स्वास्थ्य विभाग बीनागंज ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इंटरनेशनल कान्वेंट हाई स्कूल बीनागंज में कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमओ टिंकू वर्मा ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए हमें हमारे आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए और तंबाकू का सेवन न करें और ना ही किसी को करने दें।
तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन हमारे लिए जानलेवा हो सकता है। साथ ही कोरोना वायरस के बारे में सावधानी बरतने को कहा। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र मनीष मीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8 के शिवम अहिरवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक आलोक द्वारा छात्रों को डस्टबिन, पेंसिल कलर वितरण किए गए। इस अवसर पर बीनागंज स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमित जायसवाल, प्रदीप सेन, शाखा प्रबंधक आलोक, उप शाखा प्रबंधक निखिल, विद्यालय के मनोज शिवहरे, र|ेश श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा, मुस्कान शिवहरे आदि मौजूद थे।
स्कूल में हुए तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला में छात्रों को पुरस्कार देते अतिथि।