- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Family Survey Will Be Conducted By Abha Prajapati Kumbhakar Federation
परिवार सर्वे करेगा अभा प्रजापति कुंभकार महासंघ
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ जिला गुना की पुरानी छावनी प्रजापति समाज शिवमंदिर गुना पर होली पर बैठक आयोजित की गई। इसमें होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष द्वारा भगवान श्रीकृष्ण राधा की पूजा-अर्चना करते हुए तिलक लगाया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री नन्नूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष धन्नालाल प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति, संतोष प्रजापति कैंट, युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पलिया, संगठन मंत्री मिट्ठूलाल, मुंशीलाल सहकोषाध्यक्ष, राधेश्याम प्रजापति, राजकुमार मुकेश, ओमप्रकाश, महेश पलिया, रूपसिंह सागर आदि ने एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रजापति समाज के आपसी सदभाव एवं सामाजिक रीति-रिवाजों पर खुलकर चर्चा की। समाजहित में निर्णय लेते हुए संपूर्ण गुना जिले में प्रत्येक परिवार का सर्वे करने के लिए धन्नालाल प्रजापति को प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 मार्च को दोपहर 12 से 5 बजे तक केंट स्थित पंचमुखी मंदिर जिला कार्यकारिणी की बैठक की आयोजित की जाएगी। जिसमें चांचौड़ा, बीनागंज, आरोन, राघौगढ़, रुठियाई, कुंभराज, मधुसूदनगढ़ क्षेत्र से समाज बंधुओं को आमंत्रित किया जाकर, शिक्षा के प्रचार-प्रसार मिट्टी बर्तन बेचने के लिए बैठक बाजार व्यवस्था सामाजिक रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाने के लिए विचार मंथन करते हुए संपूर्ण गुना जिला प्रजापति समाज में संगठन का सदस्यता अभियान चलाने के लिए निर्णय लिए जाएंगे। बैठक का संचालन महामंत्री नन्नूलाल प्रजापति ने किया तथा आभार युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पलिया ने माना।