- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Find Lost Mobiles Then Apply Tilak And Hand It Over To The Owners
गुमे हुए मोबाइल तलाशे फिर तिलक लगाकर इनके मालिकों को सौंपे
50 लोगों को मोबाइल सौंपे गए, खोया-पाया केंद्र पर दर्ज हुई थी गुम मोबाइल की शिकायत
गुमे हुए मोबाइल खोजकर इनके मालिकों को सौंपे गए। एसपी तरूण नायक के समक्ष उपस्थित होकर कई फरियादियों द्वारा अपने मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें की थी। आवेदनों को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए एक टीम गठित कर मोबाइलों को जल्दी से जल्दी खोजने के लिए लगाई।
इस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगातार गुम मोबाइल बरामद किए जा रहे हैं एवं जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा जा रहा है, इस टीम द्वारा अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए कुछ ही दिनों में 50 और गुम मोबाइल खोज निकालने में सफलता हासिल की है, जिन्हें एसपी ने होली के शुभ अवसर पर उनके असली मालिकों को तिलक लगाकर वापस सौंपा गया। इस कार्य में मृगवास थाना प्रभारी हरिओम रघुवंशी, एसआई भागीरथ शाक्य, सायबर सेल प्रभारी एएसआई मसीह खान, एएसआई अनिल कदम सहित अन्य बल ने भूमिका निभाई।