पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से खेत के कचरे में लगी आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कीरखेड़ा गांव के एक खेत में ट्रांसफर लगे हुए ट्रांसफर से चिंगारी निकलने से कचरे में आग लग गई। एक बीघा के खेत में रखा कचरा, पूरी तरह से जल गया। गनीमत यह रही कि फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

इसी प्रकार भगोनिया गांव में हुई आगजनी में शुक्रवार को टपरे, भूसे के ढेर और खेत में अचानक आग की लपटें उठने लगी। इसमें चार टपरे और भूसे के ढेर जलकर खाक हो गए। नपा की फायर बिग्रेड ने दो घंटे में तीन फायर बिग्रेड के पानी से आग पर काबू पाया।

भगोनिया गांव में एक व्यक्ति चना भूंज रहा था, तभी तेज हवा से चार टपरों तक आग की लपटें पहुंच गईं। इन टपरों में कंडे और लकड़ी रखी हुई थी।

खबरें और भी हैं...