पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News For The Second Year In A Row Mercury Did Not Cross 310 In March At 350 Temperature

लगातार दूसरे साल... पलाश की बहार के लिए चाहिए 350 तापमान पर मार्च में पारा 310 के पार नहीं गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुराने समय में होली व रंगपंचमी पर टेसू या पलाश के फूल ही रंग भरते थे। इन त्योहारों से पहले पलाश के फूल खूब खिलने लगते थे। पर अब एक बदलाव देखने मिल रहा है। इस बार लगातार दूसरे साल सीजन के बावजूद पलाश पर बहार नहीं आई। पिछले साल की तरह इस बार भी वजह वही है कि मार्च में उतनी ठंड नहीं पड़ी है जितनी की इन फूलों को खिलने के लिए जरूरी है। पिछले साल तो मार्च के अंतिम हफ्ते तक पलाश पर बहार नहीं आ पाई थी। इस बार भी कमोबेश यही हालात हैं। मौसम के स्तर पर तो इस बार पिछले साल से भी ज्यादा ठंडक बनी हुई है। 2019 में मार्च के दूसरे हफ्ते तक दिन का पारा 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंचने लगा था। जबकि इस बार मार्च में अधिकतम तापमान एक बार भी 31 डिग्री से ज्यादा नहीं हुआ।

35 डिग्री तापमान रहे तब खिलते हैं पलाश के फूल

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुना में पलाश के पेड़ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। जब इनमें फूल आते हैं तो अनूठी छटा दिखाई देती है। इस बार वनक्षेत्रों में फूलों का अभी भी इंतजार है। उनका कहना है कि 35 डिग्री तापमान रहे तब यह फूल खिलना शुरू होते हैं।

हवा का रुख दक्षिणी होने से 7 दिन बाद पारा 30 डिग्री पर पहुंचा

5 मार्च के बाद पहली बार गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम में आए बदलाव की वजह रही हवा का रुख, जो उत्तर-पूर्वी की जगह अब दक्षिणी हो गया। नमी का स्तर भी लगभग 20 फीसदी घटकर 60 पर आ गया। इसके चलते ही दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं रात का पारा लगातार तीसरे दिन 15 डिग्री के दायरे में ही रहा।

दो दिन तापमान बढ़ने, फिर बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते अंचल में फिर से मौसम बदल सकता है। यानि 15 के बाद तीन-चार दिन तापमान नीचे आ सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इस बार जिस तरह के हालात बन रहे हैं उससे तेज गर्मी की संभावना के अंत तक ही बनने की संभावना है। निजी मौसम एजेंसियों का जो पूर्वानुमान है, उसके मुताबिक 15 अप्रैल के बाद ही पारा 40 के पार होगा।
खबरें और भी हैं...