- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Garhla Sonkhara Road Dislocated From Place To Place Vehicles Are Victims Of Accident
गढ़ला-सोनखरा सड़क जगह-जगह से उखड़ी, वाहन हो रहे हादसे के शिकार
जिला मुख्यालय गुना से पड़ोसी राज्य राजस्थान के सिमरानिया तक जाता है गढ़ला-सोनखरा मार्ग
गढ़ला से सोनखरा तक बनी 4 किमी लंबी सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। इस पर किया गया पेचवर्क का कार्य भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त सड़क का निर्माण तीन साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया था। लेकिन बनने के बाद से ही इसमें जगह-जगह गिट्टी उखड़कर बिखरने लगे थी। तीन साल पहले बनी सड़क में हर जगह गड्ढे दिखाई देते हैं।
इन ग्रामों के लोग के लिए उपयोगी है सड़क
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग का उपयोग दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त मार्ग जिला मुख्यालय गुना से पड़ोसी राज्य राजस्थान के सिमरानिया तक जाता है। जिससे बड़ी संख्या में वाहन सहित लोगों का आवागमन होता है। वहीं मार्ग पर बनी पुलियाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस मार्ग का उपयोग ग्राम गढ़ला, आटाखेड़ी, मानपुर, लपचौरा, सारेठा, काबरा बमोरी, पाटन, विशनवाड़ा, घोटूपुर, डोंगरी देहरी, बिट्ठलपुर, किशनपुरा, सलैया आदि गांवों के करीब 20-25 हजार से अधिक ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह सड़क के किनारे उखड़ी गिटि्टयों से फिसलने का डर बना रहता है।
3 साल पहले पीडब्ल्यूडी ने कराया था इस सड़क का निर्माण, पेचवर्क भी रखड़ा
समस्या को देखते हुए कराना चाहिए मरम्मत का काम ताकि दुर्घटनाएं बंद हों
ग्रामीणों विष्णु धाकड़, राजकुमार धाकड़, शिवसिंह पटेलिया, अजय सिंह राकेश पटेलिया आदि ने बताया कि बमोरी क्षेत्र में बारिश से कई क्षेत्रों की सड़कें खराब हो चुकी हैं। कुछ तो गारंटी अवधि में हैं, इसे ठेकेदारों से ठीक कराना चाहिए। लेकिन विभाग है कि इस पर ध्यान नहीं देते हैं। गारंटी अवधि पूरी होने पर इस मार्गों के निर्माण के लिए फिर से राशि स्वीकृत कराई जाती है। इससे सीधे ठेकेदारों का लाभ होता है। एक तो गारंटी अवधि में उनके द्वारा किए जाने वाला खर्च बच जाता है। यह राशि आपस में बंदरबांट की जाती है। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त सड़क पर उखड़ी पड़ी गिट्टी के कारण वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ गई है। जिससे कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। सड़क किनारे रहने वाले एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में दखल देकर जल्दी ही सड़क का पेचवर्क करवाने की मांग की है।
गढ़ला से सोनखरा तक 4 किमी लंबी सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। सड़क की साइड में उभर आई गिटि्टयों से लोग गिरकर घायल हो गए।