- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Gayatri Shaktipeeth39s Two Day Training For Conducting Gruhe Griha Yagya
गायत्री शक्तिपीठ पर गृहे-गृहे यज्ञ आयोजन का दो दिवसीय प्रशिक्षण
भोपाल से आए प्रांतीय प्रभारी व सह प्रभारी ने प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के दिए निर्देश
गुना| अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शक्तिपीठ पर आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार भोपाल से पधारे केएन शर्मा प्रांतीय प्रभारी गृहे गृहे गायत्री प्रशिक्षक एवं श्रवण गीते सह प्रभारी गायत्री यज्ञ प्रशिक्षक और रामचरण त्यागी उपजोन समन्वयक गुना एवं नारायण प्रसाद शर्मा स्थानीय समन्वयक गुना मौजूद रहे।
मुख्य ट्रस्टी अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों गायत्री परिवार गुना की ओर से उनका स्वागत किया। भोपाल से आए कैलाश नारायण शर्मा प्रांतीय प्रभारी और श्री गीते द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें उपजोन गुना में अशोकनगर, शिवपुरी राजगढ़ और गुना जिले के सभी तहसील के परिजन शामिल हुए। इसकी संपूर्ण व्यवस्था गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की गई। युवा प्रकोष्ठ के सुनील सेन ने बताया कि पूरे प्रदेश में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के लिए प्रशिक्षण चल रहा है इसी संदर्भ में गायत्री शक्तिपीठ गुना पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला मंडल, युवा मंडल के 40 परिजनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक श्री शर्मा ने गायत्री यज्ञ के लिए रूपरेखा बनाने को कहा। संचालन शिवचरण नामदेव ने व आभार ट्रस्टी मोहन प्रसाद शर्मा ने माना।