- Hindi News
- National
- Aron News Mp News God Never Takes Birth Wears An Avatar Acharya Purushottam
भगवान कभी जन्म नहीं लेते अवतार धारण करते हैं : आचार्य पुरुषोत्तम
_photocaption_आरोन| आरोन तहसील के ग्राम गोविंदपुर में सात दिवसीय कथा का वाचन भागवत कथा का वाचन आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा उनारसी वालों द्वारा किया जा रहा है। आज की कथा में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन सुनाते हुए कहा कि जीव जब साधना करने बैठ जाता है तब संसार रुपी हथकडिय़ां और पैरों की बेड़ियां टूट जाती है और ईश्वर के प्रेम के दरवाजे खुल जाते हैं। उन्होंने आगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का बखान करते हुए कहा कि भगवान कभी जन्म नहीं लेते अवतार धारण करते हैं, प्रगट होते हैं। उन्होंने देवकी-वासुदेव प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। भक्तों का उद्धार करने के लिए भगवान को जेल में प्रगट होना पड़ा, लेकिन उनका लालन पालन नंद गांव में हुआ। पुष्पों की होली खेलते हुए भक्तों द्वारा जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की जीवंत झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया तथा मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो सच्चे मन से भगवान की को याद करते है, उन भक्तों को भगवान सदा रक्षा करते है। कथा के आयोजक पूनमबाई व रतनलाल शर्मा ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने का आग्रह किया।*photocaption*