- Hindi News
- National
- Aron News Mp News God Took Narasimha Avatar To Protect Prahlada Purushottam
प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान ने लिया नरसिंह अवतार : पुरुषोत्तम
ग्राम गोविंदपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कथा व्यास आचार्य पुरुषोत्तम ने हिरण्यकश्यप व भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई।
उन्होंने बताया कि ब्रह्माजी की हिरण्यकश्यप कठोर तपस्या करता है। उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी वरदान देते है कि उसे न कोई घर में मार सके न बाहर, न अस्त्र से और न शस्त्र से, न दिन में मरे न रात में, न मनुष्य से मरे न पशु से, न आकाश में न पृथ्वी में। इस वरदान के बाद हिरण्यकश्यप ने प्रभु भक्तों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया, लेकिन भक्त प्रहलाद के जन्म के बाद हिरण्यकश्यप उसकी भक्ति से भयभीत हो जाता है, उसे मृत्यु लोक पहुंचाने के लिए प्रयास करता है। इसके बाद भगवान विष्णु भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लेते हैं और हिरण्यकश्यप का वध कर देते हैं।
एक दिन हिरण्यकश्यपु ने प्रहलाद से कहा कि तुम्हारे भगवान कहां हैं। प्रहलाद ने जवाब दिया कि कण-कण में हैं और इस खंभे में भी हैं। इतना सुनते ही हिरण्यकश्यपु ने तलवार निकाल कर खंभे पर वार कर दिया।
तब नरसिंह के रूप में भगवान प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध कर दिया। कथा आयोजक पूनमबाई व रतनलाल ने कथा के पूर्व पूजन अर्चन किया।