पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Gps Team Wins Volleyball Championship At Leaders Olympiad 2020

लीडर्स ओलिंपियाड 2020 में जीपीएस टीम ने जीती वॉलीबाॅल चैंपियनशिप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

द लीडर्स क्लब गुना अपने सदस्यों को शारीरिक फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लीडर्स ओलिंपियाड 2020 का आयोजन स्थानीय एसएल मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में किया। इस वर्ष ओलिंपियाड एक नए फॉरमेट एवं थीम पर किया जा रहा है और संस्था का फोकस टीम स्पोर्ट्स पर अधिक रखा गया है।

इसी तारतम्य में अब तक वॉलीबाल चैंपियनशिप, वॉलीबाल लीग, पूल डबल्स, कैरम डबल्स, बैडमिंटन डबल्स, टेबल टेनिस डबल्स एवं नगर में प्रथम बार आयोजित किया गया। बॉक्स क्रिकेट का टूर्नामेंट अब तक कराए जा चुके हैं। इस ओलिंपियाड में सभी संस्था सदस्यों को चार टीमों में बराबरी से बांटा गया है और चारों टीमें दिलोजान से इस ओलिंपियाड में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अब तक हुए खेलों में वॉलीबाल चैंपियनशिप टीम जीपीएस, वॉलीबाल लीग टीम एवं बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट टीम वन शॉट ने जीत लिया है। सभी खेलों की ट्रॉफ़ी एवं अवार्ड्स गुना सीएसपी नेहा पचीसिया एवं विशिष्ट अतिथि नगर निरीक्षक अवनीत शर्मा द्वारा विजेताओं को प्रदान किए गए।

ओसीसी चेयरमैन अभिषेक पहाड़िया ने बताया कि आगामी सप्ताह में लीडर्स ओलिंपियाड में अंडर लाइट्स टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जाना शेष एवं इस टूर्नामेंट के फाइनल के साथ ही लीडर्स ओलिंपियाड 2020 का भव्य समापन होना निश्चित किया गया है। कार्यक्रम संयोजक मनीष छाबरा और शैलेश गुप्ता रहे और कार्यक्रम का संचालन अवधेश रघुवंशी एवं अतुल अग्रवाल ने किया। स्वागत संस्था अध्यक्ष अमित नीखरा ने किया व अंत में आभार सचिव शुभम गुप्ता ने माना।

खबरें और भी हैं...