पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Health Check Up Of 106 Women By Organizing Camp At Old Balaji Primary Health Center

बूढ़े बालाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर 106 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूढे बालाजी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें समस्त महिलाओं का एचबी, एचआईवी, वजन, बीपी एवं वीडीआरएल की जांच की गई। साथ ही सभी मरीजों को असंचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मौजूद चिकित्सकों ने महिलाओं को विभिन्न रोगों के लक्षणों से अवगत कराकर चिकित्सकों से परामर्श लेने की सलाह दी एवं डायबिटीज या कैंसर की प्रारंभिक अवस्था के लक्षण बताकर जांच के लिए प्रेरित किया। चिकित्सकों ने कहा कि शीघ्र निदान एवं उपचार ही शत- प्रतिशत बीमारियों से बचाव का अच्छा तरीका है। इस माह को महिला स्वास्थ्य माह के रूप में मनाया जाना निश्चित किया गया है। जिसमें 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, एवं शनिवार को महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, सर्वाइकल, स्तन एवं ओरल कैंसर आदि जांचों का प्रावधान रखा गया है। इस अवसर पर विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का प्रारंभ किया गया। जिसमें आंखों में होने वाली ग्लूकोमा के विषय में डाॅ. एसके श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में योगेंद्र लुंबा प्रदेश महासचिव, सुनील अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डाॅ. पीके बुनकर सीएमएचओ एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एसके श्रीवास्तव सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय गुना एवं डाॅ. रामवीर सिंह रघुवंशी एमओ बूढ़़े बालाजी शहरी प्राथमिक केंद्र ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर समीना जाटव, सुनीता जैन, शिल्पा कदम आशा कार्यकर्ता एवं डाॅ. अरूणा रघुवंशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आई हुई महिलाओें का स्वास्थ्य परीक्षण डाॅ. अरूणा रघुवंशी ने किया। जिसमें 23 गर्भवती महिलाओं की जांच की। दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय में रेफर भी किया गया। डाॅ. कपिल रघुवंशी ने सामान्य रोगियों की, एसके शर्मा नेत्र सहायक ने नेत्र रोगियों, हरिओम श्रीवास्तव एनएमएस एवं सत्येंद्र शर्मा एनएमए ने संभावित कुष्ठ रोगियों एवं राजकुमार अहिरवार द्वारा 04 संभावित क्षय रोगियों की सीबी नाॅट जांच करके सेंपल लेकर कुल 106 रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया। कार्यक्रम में बूढ़े बालाजी स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

खबरें और भी हैं...