पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Helpline Number Will Be Able To Complain About Water Shortage

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकेंगे जलसंकट की शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जल संकट से निपटने के लिए अभी से अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कलेक्टर ने भी साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर इस मामले में थोड़ी भी लापरवाही की तो कार्रवाई होगी। इसलिए 4 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों से कहा है। उन्हें यह बताना होगा, कि कहां पर हैंडपंप खराब हैं, नलजल योजना कब से बंद हैं। वहीं सूख चुके हैंडपंप की जानकारी भी देनी है। जल स्तर की स्थिति और पूर्व के अनुभव भी रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने होंगे। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने समय सीमा की बैठक में लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग से कहा कि एक हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी करें। ताकि लोगों से भी जल संकट के संबंध में जानकारी एकत्रित हो सकें।

कलेक्टर ने शहर के साथ मजरे टोलों की रिपोर्ट मांगी

जल संकट को लेकर मजरे-टोले विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य बस्तियों में जहां गर्मियों में पेयजल समस्या रहती है, वहां पर नए हैंडपंप की जरूरत, सिंगलफेस मोटर आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। ताकि पहले से ही यह तय हो सके कि कहां पर क्या होगा। इसी आधार पर बजट आदि की व्यवस्था होगी। वहीं शहरी क्षेत्र में भी पहले सही ही जल संकट को लेकर नगर पालिका, नगर निकाय और परिषद से तैयार रहने के लिए कहा।

इस बार सड़क निर्माण में अवैध उत्खनन पर सख्ती

सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा बिना लीज के ही खनिज का उत्खनन किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अवैधानिक तरीके से अगर मुरम, गिट्‌टी, मिट्‌टी आदि निकाली तो कार्रवाई होगी।

मैरिज गार्डन का बांड ओवर करें

मैरिज गार्डन में फैली अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का मामला भी समय सीमा बैठक में उठा। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम से कहा कि वह इनके संचालकों को बॉड ओवर करें। क्योंकि कई मैरिज गार्डन में अब भी व्यवस्थाएं नहीं है। पार्किंग, अग्निशमन यंत्र, खुला हिस्सा, सुरक्षा आदि का इंतजाम करना है। लेकिन कई जगह इसका पालन नहीं हो रहा है।

जल संकट को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...