पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Holi Of Flowers Played After Reciting Ramcharitmanas Parayan

रामचरितमानस पारायण पाठ कर खेली फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_गुना| श्री रामचरितमानस मास पारायण का 18वां पाठ मनोज गोयल के निवास पर हुआ। आज के पारायण में (अयोध्याकांड) के दोहा क्रमांक 133 से लेकर दोहा क्रमांक 176 तक का वाचन हुआ। इस पारायण में चित्रकूट में निवास कोल भीलों के द्वारा सेवा, रघुनाथजी चित्रकूट में आ बसे हैं, यह समाचार सुन-सुनकर बहुत से मुनि आए। रघुकुल के चंद्रमा रामचन्द्रजी ने मुदित हुई मुनि मंडली को आते देखकर दंडवत प्रणाम किया। राम के आगमन का समाचार जब कोल-भीलों ने पाया तो वे ऐसे हर्षित हुए मानो नव निधियां उनके घर ही पर आ गई हों। वे दोनों में कंद, मूल, फल भर-भरकर चले, मानो दरिद्र सोना लूटने चले हों। सुमंत्र का अयोध्या लौटना सर्वत्र शोख देखना, महाराज दशरथ सुमंत्र संवाद, महाराज दशरथ का मरण मुनि, वशिष्ठ का भरत को बुलाने लिए दूत भेजना, भरत, शत्रुघ्न आगमन और शोख भरत कौशल्या संवाद, दशरथ की अंत्येष्टि क्रिया, वशिष्ठ भरत का संवाद अगला पारायण राजू अग्रवाल के निवास-भगत सिंह कालोनी में होगा। पारायण समिति के संजीव उपाध्याय ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पारायण में उपस्थित होने का अनुरोध किया। पारायण में श्रद्धालुओं ने आज फूलों से होली भी खेली।*photocaption*
खबरें और भी हैं...