पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Holi Played From Gulal Aircraft Fired At Chanchauda People Away From Chemical Colors

गुलाल से खेली होली, चांचौड़ा में निकाले गए विमान, केमिकल रंगों से दूर रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के गीतों पर थिरकते हुए गीत गाकर निकाला जुलूस, सार्वजनिक स्थानों पर जलाई होलियां तो घरों में भी किया होलिका दहन

अंचल में होली त्योहार मनाया गया, सुबह से ही बच्‍चे और बडे़ सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर और बधाइयां देते नजर आए। लोगों ने होली के दिन एक दूसरे को खतरनाक कैमिकल युक्त रंगों की अपेक्षा गुलाल लगाकर होली के गीतों पर थिरकते हुए त्‍योहार का आनंद लिया। ढोल नगाड़ों और ढोलक मजीरों के साथ गीत गाते हुए लोगो ने जु‍लूस निकाला। होली को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न चौक-चौरहों पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों को नियुक्त किया गया। वहीं, बिजली व पानी को लेकर भी प्रशासन ने पूरी तैयारी की। वरदान सेवा समिति ने इस वर्ष भी वृद्धाश्रम में होली पर्व मनाया। प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण भार्गव ने यहां होली गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर समिति के प्रमोद भार्गव, सतेंद्र भार्गव, स्वराज शर्मा, नीरज शर्मा, सोनू धाकड़, विशाल भार्गव, श्रवण भार्गव, जय कुमार, जितेंद्र शर्मा, मनोज भार्गव, राकेश मिश्रा, माखन पाल, मनोज शर्ाम

चांचौड़ा में निकले विमान : चांचौडा स्थित सत्‍यनारायण मंदिर से भगवान की प्रतिमा को विमान में विराजित कर नगर में भ्रमण कराया। इस दौरान विमान के साथ भजन मंडली धार्मिक भजन नाचते गाते हुए पूरे नगर के लोग विमान के साथ आनंद के साथ चलते रहे। इस दौरान नगर के लोगों ने विमान और उसके साथ चल रहे लोगो पर पुष्प वर्षा की। समाजसेवी एवं नगर के वरिष्‍ठ लोगों ने बताया कि कैमिकल युक्त रंग से होने वाले नुकसान को देखते हुए हम कैमिकल वाले रंगों की वजह गुलाल से होली खेल रहे है। इस दौरान नगर के मुख्‍य चौराहों एवं सड़कों पर पुलिस बल मौजूद रहा और तेज रफ्तार वाहनों के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए।

रंगपंचमी तक चलते रहेंगे होली के आयोजन

बमोरी/झागर | बमोरी विकासखंड मे होली का त्योहार रंग-गुलाल लगाकर के गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देकर परंपरानुसार मनाया गया। ग्राम सामरसिंगा, झागर, धाननखेडीं, बनेह, उकावद कला, सूजाखेड़ी रामपुर कालोनी, फतेहगढ़ में ग्रामीणों होली का त्योहार मनाया। होली का पर्व रंगपंचमी तक मनाया जाता है। झागर में युवाओं की टोलियों ने डीजे साउंड पर गीतों की धुन पर मंदिर के सामने होली का पर्व हर साल की तरह मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों की वजह से ही हम सब एक साथ मिल पाते हैं, जिससे आपसी भाईचारा बना रहता है।

घर-घर जाकर लगाया तिलक दी होली की बधाई

राघौगढ़/ विजयपुर | ग्राम विजयपुर में पुरानी रीति रिवाज के साथ ग्रामीणों ने ग्राम में घूमकर होली का त्योहार मनाया व एकदूसरे को घर-घर जाकर तिलक लगाकर त्योहार मनाया। दी। जगह-जगह धार्मिक आयोजन रात्रि में कर होलिका दहन कर मिठाई बांटी गई। एक दूसरे को होली की बधाई दी।

कुंभराज में 15 जगह पर हुआ होलिका का दहन

कुंभराज | कस्बे में 15 स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से ही लोग एक- दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली खेलते हुए देखे गए। कस्बे में माता मढ़ी, नदी मोहल्ला, पटरा कॉलोनी, तहसील परिसर, गीतानगर, गोल मंडल चौराहा आदि स्थानों पर होली दहन किया गया।

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लोगों ने शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया। होली समितियों द्वारा होलिका का पूजन- अर्चन कर डीजे की धुनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर त्योहार का स्वागत किया।

आरोन में 30 स्थानों पर जलाई होलिका

आरोन | गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कस्बे में होलिका उत्सव मनाया गया। मंदिरों के परिसर में होली उत्सव बनाया गया। होलिका दहन के दौरान पुलिस बल सभी लगातार भ्रमण करते हुए होली समितियों की हरकतों की निगरानी करता रहा।

कस्बे में दास हनुमान मंदिर, जगदम्बा कॉलोनी, सेजी मोहल्ला, पठार मोहल्ला, नारायण कॉलोनी, बाइपास, साहू कॉलोनी, खेड़ापति मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर होलिका दहन किया गया।ु

होली के दूसरे भी ग्रामीण अंचलों में खेला रंग, बमोरी तहसील में किया फाग उत्सव का आयोजन

गुना। वृद्धाश्रम में वरदान सेवा समिति ने होली मनाई।

चांचौड़ा। होली पर्व पर शहर में विमान निकालते श्रद्धालु।

गले मिलकर दी शुभकामनाएं

जामनेर। कस्बे में गुरुवार को होली दहन किया गया। इसके बाद बच्चे, बुजुर्गों, दोस्त, परिवार, रिश्तेदार, सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समाज के हिंदू-मुसलमान, सिख -इसाई आदि सभी वर्गों के लोगों ने एक- दूसरे को रंग लगाया और गले मिले।

निकली हुरियारों की टोलियां

राघौगढ़/ आवन | माली सैनी समाज के मंदिर पर होलिका दहन कर पर्व मनाया गया। धुलेंडी के मौके पर सोमवार को कस्बे के बाजार बंद रखकर त्योहार मनाया गया। वहीं देर शाम कुछ समय के लिए दुकानें भी खुली। प्रमुख मंदिरों में मेर मोहल्ला मंदिर, नृसिंह मंदिर और मेडिकल चौराहा मंदिर में होलिकोत्सव पर धार्मिक आयोजन भी हुए। राधा- कृष्ण को रंग व गुलाल लगाकर लोगों ने आरती उतारी। आवन में भी प्रमुख मार्गों से होकर हुरियारों की टोलियां नृत्य गीत के साथ निकली।

बांके बिहारी मंदिर में हुई पूजन

मधुसूदनगढ़ | बांके बिहारी मंदिर में स्थानीय लोगों ने उत्सव मनाकर पर्व मनाया। कस्बे में स्थानीय व्यापारी व सभी के सहयोग से मंदिर में उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें कस्बे के जनप्रतिनिधि और लोगों ने उत्सव का आनंद लिया भगवान बांके बिहारी के रंग-गुलाल लगाकर फूलों की होली भी खेलकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।रंग-गुलाल का तिलक लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं...