- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Holi Rain For The First Time In 20 Years Temperature Reached 260
20 साल में पहली बार होली पर बारिश, तापमान 260 पर पहुंचा
जून 2019 से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगातार 10वें माह भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान हर माह कम या ज्यादा बारिश होती रही। मार्च में तो एक नया रिकॉर्ड बन गया। कम से कम 20 साल में पहली बार होली पर पानी गिरा। पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे गिरकर 26 पर पहुंच गया। मौसम बिल्कुल सर्दियों जैसा रहा। हाल यह हुआ कि लोग पानी के रंगों से होली खेलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गुलाल वाली होली का सामाजिक संदेश इस बार मौसम ने व्यापक रूप से लागू करवा दिया।
हालांकि होली के दूसरे दिन यानि बुधवार को मौसम में बदलाव आया। दिन का तापमान 3 डिग्री बढ़कर 29 पर पहुंच गया। वहीं रात पारा 15 डिग्री के अासपास ही स्थिर रहा। इसके बावजूद बीते 5 साल के दौरान मार्च में यह सबसे सर्द दूसरा हफ्ता रहा। चार दिन से दिन व रात का तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। ब
हड्डी मिल पर बिजली गिरी, आवाज की धमक 2 किमी के दायरे में महसूस हुई : मंगलवार को बारिश शुरू होने से ठीक पहले बिजली की जोरदार कड़क सुनाई थी। बिजली हड्डी मिल स्थित टिप्पू खां के मकान पर गिरी। पर इसकी धमक को दो किमी के दायरे में महसूस किया गया। इसका असर कुछ ऐसा था मानो कम तीव्रता का भूकंप आ गया हो। दीवारें व खिड़कियां इससे कांप गईं। उधर जिस मकान पर यह गिरी उसकी हालत तो एेसी हो गई मानो उसके अंदर कोई बम फट गया हो। दीवारें ढह गईं और उनमें आधी फीट चौड़ी तक दरारें पड़ गईं। बिजली गिरने का ऐसा असर बहुत कम देखने मिलता है। आमतौर पर मकान के ढांचे को इससे नुकसान नहीं होता। यह बिजली की लाइन आदि पर असर डालती है। इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित होते हैं।
राजनीतिक होली मिलन समारोह नहीं हुए
कोराेना वायरस और बारिश-ठंड के बावजूद शहर में होली का रंग खूब बिखरे। पर राजनीतिक लोगों के रंग उड़े रहे। इस बार बड़े पैमाने पर होने वाले होली मिलन समारोह गायब रहे। पूर्व नपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा हों या विधायक, कहीं भी यह रंग नहीं जमा। सिंधिया के इस्तीफे के प्रकरण ने कांग्रेस नेताओं को अजीब से सदमे में डाले रखा। उनके नेता टीवी पर प्रसारित हो रहे घटनाक्रम में ही खोए रहे। श्रम मंत्री बैंगलोर में थे तो उनके घर के बाहर भी सन्नाटा पसरा था।