पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Honor Teacher Arun Namdev Honored For His Contribution To Innovation In Education

सम्मान... शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार में योगदान पर शिक्षक अरुण नामदेव हुए सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झागर|भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 में शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार पर 1000 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें चयनित मप्र के 37 शिक्षकों में गुना जिले से एकमात्र शिक्षक अरुण नामदेव शासकीय मावि शहरखेड़ा का चयन किया गया। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के मंत्री पोखरियाल निशंक द्वारा आईआईए भवन नईदिल्ली में अरुण नामदेव को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कृषि एवं ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अरुण नामदेव की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर डाइट स्टाफ द्वारा प्राचार्य एसके वशिष्ठ, नवल मिश्रा, नरेंद्र माथुर, शरीफ मोहम्मद, डीआरजी राधेश्याम शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, अरुण रघुवंशी सहित जनपद शिक्षा केंद्र राघौगढ़ स्टाफ व जिला शिक्षा विभाग द्वारा ने शिक्षक की उपलब्धि की सराहना की।
खबरें और भी हैं...