पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News If Congress District President Is Not Invited To Agriculture Fair Then I Will Complain To Officials

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कृषि मेले में नहीं बुलाया तो अधिकारियों से बोले-महाराज से करूंगा शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव को भी खजूरी में नहीं बुलाया तो उन्होंने मंच से पीड़ा जाहिर की थी

जिले में प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे हैं। खुद कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि तक उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। नया मामला शनिवार को कृषि मेले को लेकर सामने आया। इसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को ही आमंत्रण नहीं दिया। इससे वह खफा हैं, उनका कहना है कि मैं अपनी बात पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने रखूंगा। वह बेहद दुखी हैं। इससे पूर्व खजूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक गोपीलाल जाटव को भी अधिकारियों ने नहीं बुलाया था, तो उन्होंने यह पीड़ा मंच से जाहिर कर दी थी, उनका कहना था कि वह तो सरपंच के कहने पर आए हैं। हालांकि श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और कहा था कि अधिकारी जनप्रतिनिधि के प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। अगर फिर ऐसा नहीं होना चाहिए? मंत्री जी की नसीहत के बाद भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विठ्‌ठलदास मीना की भी उपेक्षा की गई। उन्हें शनिवार को आयोजित कृषि मेले के लिए आमंत्रित तक नहीं किया।

कार्ड भेजा था : इस मामले में कृषि उपसंचालक अशोक उपाध्याय का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी नेताओं को आमंत्रण भेजे गए थे। लेकिन कार्ड क्यों नहीं मिल पाया। इस संबंध में हमने जिला अध्यक्ष से भी चर्चा कर ली है।

मैं हमारे नेता महाराज से करूंगा बात

जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि मुझे अगर मेले में बुलाते तो जरूर जाता। किसान आए थे। सरकार तो किसानों के लिए बहुत कुछ काम कर रही है। मुझे कृषि मेले में नहीं बुलाया, कहां गलती हुई है। इस संबंध में मैं हमारे नेता महाराज से शिकायत करूंगा।
खबरें और भी हैं...