- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Instructions To Take The Services Of Guest Teachers By 30 April
अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के दिए निर्देश
आपत्ति-निराकरण समिति की बैठक 16 को
गुना | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक 16 मार्च को दोपहर 04:00 बजे जिला पंचायत के सभागार में होगी। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्राप्त आपत्तियों का निराकरण होगा।
गुना | अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ली जाएंगी, इसके लिए लोकशिक्षण संचालनालय ने डीईओ, बीईओ और संकुल प्राचार्यों को आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्त, अवकाश पर जाने से शाला में सत्र 2019-20 में अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। मार्च में स्थानीय परीक्षा, मूल्यांकन आदि महत्वपूर्ण कार्य होने के बाद नए सत्र तक अतिथियों की सेवाएं ली जाएंगी।