पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News It Is Necessary To Score 75 Percent In The Talent Test

टैलेंट टेस्ट में 75 फीसदी अंक लाना जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडर्न चिल्ड्रन हायर सेकंडरी स्कूल में 31 को होगा टेस्ट

गुना| सोनी काॅलोनी स्थित मॉडर्न चिल्ड्रन हायर सेकंडरी स्कूल एवं मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर के सहयोग से 31 मार्च को टैलेंट टेस्ट रखा जा रहा है। इसमें 75 फीसदी या इससे अधिक अंक की क्वालिफिकेशन सीमा रखी गई है। यानि कम से कम इतने नंबर तो लाने ही होंगे।

टेस्ट के लिए के लिए 27 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आवेदन स्कूल के अलावा हाट रोड स्थित भास्कर कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इन्हीं केंद्रों पर फार्म जमा भी किए जा सकते हैं। मॉडर्न स्कूल की प्राचार्य संतोष अराेरा ने बताया कि टेस्ट में विद्यार्थियों के तीन वर्ग रहेंगे। पहले वर्ग में कक्षा 3 से 6वीं, दूसरे में कक्षा 7 से 9 और तीसरे वर्ग में कक्षा 10 से 12वीं तक के छात्र शामिल हो सकते हैं। तीनों वर्गों में पहले तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा अनेक प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सोनी काॅलोनी स्थित मॉडर्न स्कूल में ही होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1.30 बजे से होगा। प्रतिभागियों को दोपहर 1 बजे सेंटर पर पहुंचना होगा। सभी प्रतिभागियों को उनके रोल नंबर 28 मार्च को एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर भेज दिए जाएंगे। जिन्हें इस तिथि तक रोल नंबर न मिलें वे 31 मार्च तक स्कूल आकर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...