- Hindi News
- National
- Jamner News Mp News Mali Saini Samaj Will Hold Marriage Conference In Jamner People Of 12 Villages Decided
माली सैनी समाज का जामनेर में हाेगा विवाह सम्मेलन, 12 गांवों के लोगों ने लिया निर्णय
चांचौड़ा में हुई रामजानकी मंदिर में बैठक में शामिल हुए 12 गांवों के लोग
चांचौड़ा| नगर में माली सैनी समाज की बैठक का आयोजन रामजानकी मंदिर माली मोहल्ला चांचौड़ा में हुआ। बैठक में आस-पास के एक दर्जन भर गांवों के समाजजन उपस्थित हुए। जिनमें राघौगढ़, चांचौड़ा, रामनगर, बैरवास, बापचा, नटरयाई, डपरयाई, मलियाखेडी, सींगनपुर, मृगवास, सानई के लोग शामिल हुए।
राघौगढ़ में हुए रंग गुलाल कार्यक्रम के बाद चांचौड़ा में रात्रि 9 बजे बैठक की गई। जिसमें उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ लोगों ने सर्व सम्मति से निश्चय किया गया कि जिले में समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन जामनेर में करने का निश्चय किया। इसी दौरान समाज लोगों ने समाज के उत्थान और पढ़ाई के संबंध में विचार रखे। इस अवसर पर राघौगढ़ के कैलाश सुमन व चांचौड़ा से फूलचंद माली, गुलाब माली, बृजकिशोर माली, हुकम माली, सुंदर माली सहित अन्य लोग शामिल हुए।