- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Manas Bhavan Samiti Will Run Free Last Carriage Vehicle
मानस भवन समिति नि:शुल्क चलाएगी अंतिम शव यात्रा वाहन
गुना | कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार का तबादला होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मानस भवन सेवा समिति और नेकी की दीवार पर भी उनका विदाई समारोह रखा गया।
कलेक्टर ने मानस भवन में कहा कि गुना में उन्हें बहुत ही नैतिक समर्थन मिला, जब भी यहां आया तो मुझे होटल में रुकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जितने भी जिले में वह कलेक्टर रहे, एक साल से ज्यादा नहीं रुके, लेकिन गुना में 2 माह ज्यादा सेवा दी। इस दौरान समिति के पदाधिकारी हरिशंकर विजयवर्गीय, विष्णु गोयल, डॉ. जीके शर्मा, केशव दुबे आदि मौजूद थे। वही शहर में अंतिम शव यात्रा के लिए भी एक वाहन निशुल्क चलाया जाएगा, इसे कलेक्टर ने समिति को सौंपा। शहर में यह पहला वाहन है, जो निशुल्क समिति की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।