पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Mangal Sutra Pulled From The Neck Of A Woman Boarding A Train

ट्रेन में चढ़ रही महिला के गले से खींचा मंगल सूत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीना-कोटा ट्रेन से गुना जा रही थी महिला

रेलवे स्टेशन पर एक महिला के गले से मंगल सूत्र चोरी कर लिया। पुलिस ने ट्रेन में पहुंचकर पड़ताल की तो एक अन्य महिला के पास से मंगलसूत्र बरामद हुआ। जिसे जीआरपी ने पकड़कर जेल भेज दिया।

नीतू प|ी नीरज प्रजापति 23 साल निवासी तुलसी कॉलोनी शनिवार दोपहर 12 बजे गुना जाने के लिए बीना कोटा ट्रेन में बैठ रही थी। तभी गेट पर उसका मंगल सूत्र किसी ने छीन लिया। आसपास ढूंढने के बाद जब मंगलसूत्र नहीं मिला तो महिला ने इसकी शिकायत जीआरपी में की।

जानकारी लगते ही जीआरपी प्रभारी जसवंत परमार मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। इस दौरान उन्हें एक महिला पर संदेह हुआ और उसके सामान की तलाशी ली गई तो महिला के पास 24 हजार का मंगल सूत्र बरामद किया गया। जिसने अपना नाम सुमित्रा प|ी नंदू मराठा 48 साल बताया। जिसे पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।

सुमित्रा वाई मराठा।
खबरें और भी हैं...