- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Manoj Wins Silver Medal In All India Forest Sports Event
अखिल भारतीय वन खेलकूद स्पर्धा में मनोज ने जीता रजत पदक
उड़ीसा में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में
गुना| उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 61 किलो ग्राम भारवर्ग में भाग लेकर गुना निवासी वन मंडल अशोकनगर में पदस्थ मनोज कुमार सरवैया ने रजत पदक जीता।
वन विभाग में उप वन क्षेत्रपाल मनोज सरवैया ने कुल 117 किलो वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।सरवैया ने भोपाल में आयोजित 21 से 24 जनवरी में आयोजित राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर दाे स्वर्ण पदक प्राप्त कर 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।सरवैया वर्ष 2004 से प्रदेश स्तर पर लगातार स्वर्ण पदक प्राप्त कर रहे हैं एवं नेशनल स्तर पर भी अभी तक दो रजत पदक एवं पॉच कॉस्य पदक जीत चुके हैं। पिछले वर्ष भी रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित 24वें नेशनल गेम्स में एक रजत पदक एवं एक कॉस्य पदक जीता था। मनोज कुमार सरवैया को प्रतियोगिता में रजत पदक जीताने पर प्रदीप सरवैया,चन्दू जैन, मुकेश जैन,संजय रघुवंशी,अमित,विवेक चौबे,दिनेश रघुवंशी,सत्येन्द्र नीखरा और संजय जैन ने बधाई दी।