- Hindi News
- National
- Guna News Mp News More And More Cases In Lok Adalat Should Be Resolved On The Basis Of Agreement
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर हो
11 अप्रैल को होने वाली लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला न्यायाधीश ने ली न्यायिक अधिकारियों की बैठक
11 अप्रैल को साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत, जिला स्तर पर एवं तहसील न्यायालय-चांचौड़ा, राघौगढ़ एवं आरोन में आयोजित की जा रही है। इसी के चलते जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके कोष्टा ने नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले विभिन्न न्यायालयों में प्रचलित राजीनामा योग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के आधार पर निराकरण कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय गुना के न्यायाधीशों के साथ बैठक की।
इसमें नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विशेष न्यायाधीश प्रदीप मित्तल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय काशिफ नदीम खान, अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एके मिश्र, अपर जिला जज अश्वाक अहमद खान, शशिकांता वैश्य, देवेंद्र कुमार कुन्डु, आरपी जैन, प्रदीप कुमार दुबे, आशीष श्रीवास्तव, सचिन कुमार घोष, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एमके वर्मा, तनवीर खान, सुनील कुमार खरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र सिंह कुशवाह, अमोघ अग्रवाल, नितिन वर्मा, प्राची पांडे, ऋचा द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
लोक अदालत की तैयारी बैठक में मौजूद न्यायायिक अधिकारियों व न्यायाधीश।