- Hindi News
- National
- Guna News Mp News New Collector Vishwanshan Will Take Charge Today Focus On Health Hence First Visit To Hospital
नवागत कलेक्टर विश्वनाशन आज संभालेंगे प्रभार: स्वास्थ्य पर फोकस इसलिए पहला दौरा अस्पताल का
नवागत कलेक्टर एस विश्वनाथन शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचेंगे, यहां पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखेंगे। वहीं कोरोना वायरस को लेकर कैसी और क्या तैयारी है? यह देखेंगे। कलेक्टर ने भास्कर से चर्चा में बताया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही गर्मी में जल संकट की स्थिति न बने, इसलिए पहले से ही तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल समय पर लगें, शिक्षक पहुंचे। वहीं विभागों में हर छोटे-बड़े कामों के लिए पहुंचने वाले लोगों परेशान न हों, उनकी समस्या समय पर हल हो। इस पर ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल में डिलेवरी के लिए महिलाएं परेशान न हो, इसे देखते हुए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। क्योंकि कई ग्रामीण क्षेत्र से प्रसूताएं आती हैं। अगर समय पर उनकी देखभाल और इलाज न मिले तो उन्हें दिक्कत खड़ी हो जाती है। इसलिए पहली प्राथमिकता में इस कार्य को किया जाएगा।