- Hindi News
- National
- Guna News Mp News Night39s Mercury 120 For The First Time In March Rain Expected
रात का पारा मार्च में पहली बार 120 , बारिश के आसार
रविवार को रात का तापमान बीते 12 दिन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। 25 फरवरी के बाद पहली बार पारा 12 डिग्री तक आंकड़े पर पहुंचा। पिछले दिन के मुकाबले यह 1 और सामान्य से 2 डिग्री कम है।
8 दिन के दौरान दो बार पश्चिमी विक्षोभ बन चुके हैं। इससे उत्तर भारत सहित कई अन्य जगहों पर बर्फवारी और बारिश हुई। इस समय उत्तर से ही हवा आ रही है जो ठंड बढ़ा रही है। इसलिए अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। यह 28 डिग्री पर रहा। हालांकि आने वाले एक-दो दिन में तापमान कुछ बढ़ेगा लेकिन बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
होली तक सक्रिय होगा एक और सिस्टम
10 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ बनना तय है। इससे एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी मप्र का मौसम बदलेगा। यानि दो-तीन दिन बादल छा सकते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश व ओले भी गिरने की संभावना रहेगी। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। इस सिस्टम का असर 15 मार्च तक रहने की संभावना है। यानि इस दौरान ठंडक बनी रहेगी।
होली पर बरतें सतर्कता
डाक्टरों का कहना है कि इस बार मौसम की स्थिति को देखते हुए होली पर सतर्कता बरतनी चाहिए। जहां तक हो लोग सूखे रंग यानि गुलाल का इस्तेमाल करें। पानी की होली आपकी सेहत को संकट में डाल सकती है। इससे आप फ्लू की चपेट में आ सकते हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही होली खेलें और दोपहर 3 बजे से पहले नहा लें।
झागर इलाके में तेज हवा से पेड़ की शाखाएं टूटीं, गेहूं की फसल आड़ी
झागर | शनिवार शाम से रात के बीच झागर इलाके में तेज आंधी चली। इसकी वजह से कई जगहों पर फसल आड़ी हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ों की मोटी-मोटी शाखाएं तक टूट गई। बीते तीन दिन से लगातार क्षेत्र का मौसम बिगड़ा हुआ है। बारिश की वजह से किसानों को धनिया में काफी नुकसान हुआ।
ग्राम झागर में शनिवार देर रात को चली तेज हवा और हल्की बारिश से कई पेड़ गिर गए और खेत में खड़ी गेहंू की फसल आड़ी हो गई।