पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Nine Players From The District Participated In The National Level Football Competition In Goa

गोवा में हुई राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में जिले के नौ खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना| “द ग्लोबल फुटबॉल” फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में किया गया। जिसमें गुना के खिलाड़ियों ने अंडर 14 और अंडर 17 में जिले का नाम रोशन किया। अंडर-14 में मुदित भार्गव, देवराज सिंह लोधा और साहिल रघुवंशी रहे।

अंडर-17 में शिवम रघुवंशी, रिशांत शर्मा, मानव कौशिक, राहुल धाकड़, गगन भार्गव और अखिल श्रीवास्तव रहे। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला तेलंगाना से हुआ। जिसमें मप्र के गगन भार्गव ने एकमात्र गोल मारकर मप्र को 1-0 से विजयी बनाया। दूसरा मैच मणिपुर के साथ हुआ। जिसमें मप्र के कप्तान शिवम रघुवंशी ने 1 गोल मारकर मप्र को 1-0 से विजयी बनाया ओर तीसरे मैच में मप्र को महाराष्ट्र से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस उपलक्ष्य पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष नीरज निगम ओर जिला फुटबॉल संघ के सचिव इरफान खान ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खबरें और भी हैं...