पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Officials Ignore The Problems Of Pensioners Association Submitted Memorandum

पेंशनर्स की समस्याओं की अधिकारी कर रहे अनदेखी, एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना| मप्र सेंट्रल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि जिले में पेंशनर्स एवं सीनियर सिटीजन की समस्याओं और मांगों को कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। संघ के घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई है। लेकिन डीईओ, एसडीएम, ट्रेजरी व जिला पेंशन अधिकारी द्वारा समय सीमा में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी तरह जिला पेंशन फोरम की बैठक समय सीमा में नहीं कराई जा रही है। इसके लिए संघ ने पूर्व में पत्र भी प्रस्तुत किया है। वहीं डीईओ द्वारा पेंशनर्स से असंवेदनशील व्यवहार के संबंध में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर कार्रवाई की जाए। दो से पांच मार्च तक संघ ने जिला पेंशन अधिकारी, सीएमएचओ, डीईओ, बीईओ को पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपे थे, जिस पर भी कार्रवाई कराई जाए। पेंशनर स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था जिला अस्पताल में पूर्व की भांति कराई जाए। प
खबरें और भी हैं...