पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vijaypur News Mp News Only 20 Of Atomic And Colored Sales Were Done Traders Said Losses For The First Time In 40 Years

सिर्फ 20% पिचकारी और रंग की हुई बिक्री हुई, व्यापारी बोले- 40 साल में घाटा पहली बार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस और मौसम का कहर इस बार व्यापारियों पर ऐसा रहा कि खरीदारों ने होली के रंग और पिचकारियों के साथ खिलौनों को खरीदने में रुचि नहीं दिखाई और होली पर व्यापार न चलने से व्यापारियों में मायूसी देखी गई। हर बार तकरीबन 1 करोड़ रुपए होली का व्यापार शहर में होता था जिसमें खिलौना सामग्री भी तकरीबन 50 लाख की बिक्री होती है, लेकिन इस बार 20 फीसदी ही पिचकारी और खिलौने बिकने से व्यापारियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर ही आधा सैकड़ा से अधिक दुकानें होली पर रंग और पिचकारियों के साथ खिलौनों की लगती हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस का कहर कुछ ऐसा रहा कि लोगों ने होली खेलने में सावधानी बरती। जिससे बाजार में हर साल की तरह दुकान लगाकर पिचकारी और रंग सामग्री बेचने बैठे दुकानदारों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा, क्योंकि हर साल की तरह इस बार पिचकारी और रंगों की बिक्री नहीं हुई महज 20 फीसदी बिक्री होने से दुकानदारों की होली में ही दिवाला निकल गया है।

हमारी तो पूंजी फंस गई

40 साल से कोर्ट रोड़ और सदर बाजार में होली पिचकारी और खिलौनों की बडी दुकान लगाने वाले दुकानदार संजू कुमार ने बताया कि जीवन की यह पहली होली है जिसमें पूंजी खड़ी होने की बात दूर है। सामान एक चौथाई के करीब बिका। होली की तीन दिन की दुकानदारी में महज होली वाले दिन ही कुछ एक लोगों ने पिचकारियां ली। संजू की माने तो इस रोजगार से वह अपने परिवार के लिए प्रतिवर्ष पूंजी कमाते थे जिससे सालभर का खर्च चलता था, लेकिन इस बार तो पूंजी ही फंस गई।

पहली बार होली पर हुई तीन बार बारिश

होली सामग्री के बड़े व्यापारी चौधरी विजय कुमार की माने तो इस बार होली के एक दिन पहले बारिश हो गई और इसके बाद होली के दिन तो रुक रुक तीन बार बारिश हुई। जिसका असर यह हुआ कि मौसम में ठंडक घुल जाने की वजह से आधे खरीददार तो बाजार में आए ही नहीं। दूसरा सबसे बड़ा कारण यह रहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में इतना भय था कि वह रंगों से इसलिए नहीं खेलना चाह रहे थे।

पड़वा पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने होली नहीं खेली, दौज पर पुलिस कर्मी ग्राउंड में जुटे तो जमकर उड़ा गुलाल


होली दहन के अगले दिन पड़वा को होली पर पुलिस अपने दल-बल के साथ शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए होली नहीं खेलती, लेकिन उसके अगले दिन पुलिसकर्मी जैसे ही पुलिस ग्राउंड में पहुंचे वैसे ही पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उछाला। इस अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल, एडीशनल एस पी गजेंद्र सिंह कंवर सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

विजयपुरम कॉलोनी में होली मनाते युवा।

बुधवार को एसपी बंगले पर होली के दौरान डांस करते एसपी राजेश सिंह चंदेल, एडिशनल एसपी गजेंद्र कंवर,ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव सहित अन्य।
खबरें और भी हैं...