पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Guna News Mp News Open Gym In Junk First Put Machines In Closed Premises After Objection Removed And Left Like This

कबाड़ में ओपन जिम... पहले बंद परिसर में मशीनें लगाईं, आपत्ति के बाद निकालकर यूं ही छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुना | शहर में कम से कम एक दर्जन से ज्यादा पार्क हैं लेकिन ओपन जिम लगाने के लिए खेल विभाग उनमें से एक का भी चयन नहीं कर पाया है। शहर में दो जिम सेट आए थे। उनमें से एक को तो पुलिस लाइन में लगा दिया गया। दूसरे के लिए जगह तय नहीं हो पाई। इसे संजय स्टेडियम के बास्केटबॉल परिसर में लगा दिया गया। वह भी ऐसी जगह जो बंद रहती है। यहां दो माह तक यह बिना इस्तेमाल लगा रहा। फिर जब इस पर आपत्ति आई तो इसे हटा दिया गया। नई जगह तलाशने की जगह पूरा सामान संजय स्टेडियम परिसर में ही कबाड़ की तरह छोड़ दिया गया। यहां सबसे बड़ा खतरा इनके चोरी चले जाने का है।

आम लोगों के लिए इस्तेमाल लायक जगह नहीं तलाश पाए

दोनों जिम सेट शहर के आम लोगों के इस्तेमाल में नहीं आ पा रहे हैं। पहला पुलिस लाइन में लगा है, जहां आम लोगों का आना जाना नहीं होता है। दूसरा लगाया ही नहीं जा रहा है। अब आशंका यह है कि इसे कहीं सिविल लाइन में कहीं न लगा दिया जाए। लोगों की मांग है कि स्वतंत्रता पार्क या शास्त्री पार्क में इसे लगाया जाए। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा आम लोग इसे इस्तेमाल में ला सकें।
खबरें और भी हैं...